window.location = "http://www.yoururl.com"; F. D. Roosevelt and New Deal Policy. // एफ० डी० रूजवेल्ट और 'न्यू डील पालिसी'

F. D. Roosevelt and New Deal Policy. // एफ० डी० रूजवेल्ट और 'न्यू डील पालिसी'

भूमिका -

राष्ट्रपति रूजवेल्ट का कार्यकाल अमेरिकी इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है क्योंकि किसी भी राष्ट्रपति ने इतने समय तक न तो इस पद को सुशोभित किया है और न ही उन्हे एफ0 डी0 रूजवेल्ट के समान अपन्तरिक एवं बाह्य समस्याओं का सामना करना पडा है। अमेरिकी इतिहास में एफ0 डी0 रूजवेल्ट का नाम ‘‘न्यू डील पालिसी‘‘ के साथ संलग्न है। राष्ट्रपति बनने के उपरान्त तात्कालीन भयंकर परिस्थितीयों से उबरने के लिए एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने एक सांवैधानिक- आर्थिक व्यवस्था लागू की जिसे न्यू डील कहा गया। ‘‘न्यू डील‘‘ को नयी व्यवस्था, नया सन्देश, नयी सामाजिक-आर्थिक पद्धति आदि अनेक नामों से जाना जाता है। वास्तव मे न्यू डील एक नई चतुर्मुखी योजना थी जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय जीवनोत्थान के सभी पहलू नीहित थे।

न्यू डील के उद्देश्य –

न्यू डील का प्रमुख उद्देश्य एक अधिक टिकाऊ समृद्धि की स्थापना करना था। इतिहासकार उलेस के शब्दो में – ‘‘न्यू डील प्रगतिवादी आन्दोलन की निरन्तरता थी जिसका उद्देश्य कुछ सुधारों द्धारा पूॅजीवादी व्यवस्था को बनाए रखना था।‘‘ न्यू डील के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने कहा है कि- ‘‘हम अपनी अर्थव्यवस्था द्धारा कृषि तथा उद्योगों में सन्तुलन कायम करना चाहते है। हम मजदूरी करने वालों, रोजगार देने वालों तथा उपभोक्ताओं के बीच सन्तुलन कायम करना चाहते है। हमारे आन्तरिक बाजार विशाल तथा समृद्ध बने और अन्य देशों के साथ हमारा व्यापार बढे।‘‘

न्यू डील पालिसी –

न्यू डील के अन्तर्गत जो विभिन्न नीतियॉ अपनाई गई उसे हम मुख्य रूप से पॉच भागों में विभक्त कर सकते है-

आद्यौगिक नीति – आद्यागिक क्षेत्र में आर्थिक संकट पर नियन्त्रण या विजय प्राप्त करने के लिए न्यू डील का सबसे महत्वपूर्ण तथा विशिष्ट अधिनियम नीरा (NIRA) है। इस अधिनियम का उद्देश्य व्यापार तथा उत्पादन का नियमन, मजदूरी में वृद्धि, काम के घण्टों में कमी तथा मूल्य में वृद्धि थे। इस अधिनियम द्धारा बच्चों से काम लेने का निषेध, आद्यौगिक मजदूरों के लिए 35 घण्टे प्रति सप्ताह कार्य, उद्योगों के लिए 40 सेण्ट न्यूनतम मजदूरी तथा अन्य व्यवसायों के लिए 12.15 डालर प्रति सप्ताह आदि की व्यवस्था की गई। कालान्तर में नीरा को सर्वोच्च न्यायालय द्धारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के पश्चात 1935 में वैग्नर एक्ट पारित किया गया। इसके द्धारा राष्ट्रीय परिषद् की स्थापना की गई जिसका प्रमुख कार्य श्रम सम्बन्धी कार्यो पर नियन्त्रण करना था। इसके द्धारा श्रमिकों संगठन बनाने तथा सामूहिक व्यापार करने का अधिकार पुनः प्राप्त हो गया। यह अधिनियम अमेरिकी श्रमिक आन्दोलन का प्रथम प्रभावशाली चरण था।

कृषि सम्बन्धी नीति – न्यू डील के तहत् कृषि सम्बन्धी कार्यक्रमों के दो प्रमुख उद्देश्य रखे गये-

  • कृषि पदार्थो तथा नीर्मित वस्तुओं के मूल्य में समता स्थापित करना तथा
  • ग्रामीण कर्ज में कमी तथा मूल्यों में अतिशय वृद्धि के विरूद्ध किसानों को सुरक्षा प्रदान करना।

किसानों की क्रय शक्ति बढाने के लिए 1935 ई0 में एक कृषि समायोजन कार्यक्रम पारित किया गया। कृषि के क्षेत्र में विशिष्ट प्रकार के लाभ अथवा सहायता प्रदान करने के लिए और भी कई अधिनियम पारित किये गये। किसानों को विभिन्न प्रकार के बैंको तथा वित्तीय संस्थाओ द्धारा आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई।

एफ0 डी0 रूजवेल्ट की इस कृषि सम्बन्धी नई नीति का सन्तोषजनक परिणाम निकला और किसानों की ऋणग्रस्तता में कमी हो गई। इस प्रकार एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने कृषि के क्षेत्र में हस्तक्षेप कर न केवल कृषि का विकास किया अपितु इससे किसानों तथा देश की आर्थिक दशा में भी पर्याप्त सुधार हुआ।

सामाजिक-आर्थिक पुनरूत्थान की नीति – सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में न्यू डील की सबसे क्रान्तिकारी योजना सामाजिक सुरक्षा अधिनियम द्धारा निर्मित हुई। इस अधिनियम द्धारा संघीय सरकार ने राज्य सरकारों को प्रत्यक्ष अनुदान देने की घोषणा की जो प्रसूति और बालकल्याण, अन्धों के लिए प्राविधान, अपंग तथा अपाहिजों की पुनर्स्थापना व सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के रूप में थी। इसके तहत् बुढापें की बीमा योजना भी सम्मिलित थी। बेरोजगारी दूर करने के लिए अनेक अधिनियम पारित किये गये तथा आवासहीनों के लिए सरकारी ऋण की व्यवस्था की गई।
न्यू डील पालिसी में टेनेसी घाटी क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्तर योजना बनाई गइ्र्र जिसे टेनेसी वैली प्रोजक्ट (Tenancy Valley Project)  कहते है। यह एक बहुउद्देश्यीय परियोजना थी जिसके अन्तर्गत विद्युत गृहों का निर्माण, जल विद्युत का उत्पादन, बाढ नियन्त्रण की व्यवस्था, वृक्षारोपण का कार्यक्रम आदि अपनाया गया। वास्तव में यह न्यू डील की सबसे महत्वपूर्ण योजना तथा जनता के प्रति समृद्धि, उन्नति और सफलता की प्रतीक थी।

मूल्य वृद्धि रोकने हेतु उपाय – अपनी न्यू डील नीति के तहत् एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए विशेष प्रयत्न किये। इस दिशा में उनके द्धारा किया गया कार्य निम्नलिखित है-

  • सरकार द्धारा राहत कार्यो पर अत्यधिक धन व्यय किया जाने लगा।
  • मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि की गई।
  • उत्पादन क्षमता में वृद्धि की गई।
  • सोने की खरीद करके स्वर्णमूल्य में वृद्धि की गई।
  • रजत खरीद अधिनियम पारित किया गया जिसके तहत् चॉदी की भी खरीद होने लगी।
  • एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने डालर का स्वर्णमान 59.66% स्थिर कर दिया।

बैंकिंग सुधार – एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने बैंकिंग सेवा के क्षेत्र में निम्न कार्य किये –

  • छोटी-छोटी बचतों के प्रोत्साहन हेतु एक निगम स्थापित किया गया।
  • एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने एक सात सदस्यीय परिषद का गठन किया।
  • इस परिषद के सदस्यों को ब्याज की दर निर्धारित करने का अधिकार दिया गया।
  • ग्लास स्टीगल एक्ट (Glass stegal act)  द्धारा एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने बैंक सट्टेबाजी पर रोक लगा दी।
  • स्टाक बाजारों पर नियंत्रण के लिए एक आयोग गठित किया गया।
  • 1935 ई0 में बैंकिंग सम्बन्धी सुधार के लिए एक बैंकिंग सर्विस एक्ट (Banking service act) पारित किया गया।

न्यू डील (New deal policy) की विशेषताएॅ –

  • आर्थिक पद्धति में नियोजन एवं राजकीय नियंत्रण का समागम हुआ।
  • यद्यपि इसने राजकीय नियन्त्रण का मार्ग प्रशस्त कर दिया लेकिन यह मार्ग ऐसा था जिसमें पूॅजीवादी नीति को त्याग कर समाजवादी नीति को अपनाने की कोई आवश्यकता नहीं थी।
  • इसके अन्तर्गत शीध्रताशीध्र सम्पन्नता प्राप्त करने का मार्ग ढूॅढा गया।
  • इस नीति ने एक नये आर्थिक दर्शन का सूत्रपात किया। सामान्यतया यह महसूस किया गया कि आर्थिक मन्दी का मुख्य कारण अत्यधिक बचत और कम व्यय। अतः इस स्थिती को समाप्त करने के लिए उपभोक्ताओं की आय बढाई गई और सरकारी हस्तक्षेप द्धारा व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए व्याज की दर नीची रखने की नीति अपनाई गयी।

न्यू डील (New deal policy) का मूल्याङ्कन –

न्यु डील नीति का स्वरूप मूलतः परम्परावादी तथा लोकतांत्रिक था। स्वयं एफ0 डी0 रूजवेल्ट ने कहा कि - ‘‘ राष्ट्रीय स्तर पर हमलोगों ने आमूल परिवर्तनवादी तथा क्रान्तिकारी तरीकों को ठुकरा दिया है। अपनी आर्थिक व्यवस्थाओं की दुर्बलताओं को स्थायी रूप से दूर करने के  लिए हमलोगों ने पुराने प्रजातांत्रिक उपायों को ही नये ढंग से अपनाया है।‘‘आर्थिक मन्दी के कुप्रभावों से अमेरिकी व्यवस्था को लोकतांत्रिक तरीकों द्धारा विनष्ट होने से बचाना न्यू डील पालिसी की सबसे बडी उपलब्धि थी। न्यू डील पालिसी ने यह सिद्ध कर दिया कि लोकतांत्रिक समस्याओं का समाधान लोकतांत्रिक तरीकों से ही ढूॅढा जा सकता है। न्यू डील ने लडखडाता हुआ अमेरिकी पूॅजीवाद को विनष्ट होने से बचाया। इस प्रकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सुदृढ करना न्यू डील की दूसरी महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। न्यू डील पालिसी के अभाव में यह संभव था कि अमेरिकी जनता हताश और क्षुब्ध होकर उग्र विचारधाराओं का शिकार हो जाती। इस प्रकार पूरे राष्ट्र के मनोबल को ऊॅचा रखना एफ0 डी0 रूजवेल्ट की न्यू डील पालिसी की तीसरी महान उपलब्धि थी। सक्षेप में, एफ0 डी0 रूजवेल्ट की न्यू डील पालिसी ने आर्थिक मन्दी के कुप्रभावों को बडी सीमा तक दूर किया तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनेक नवीन सुधारों का समावेश किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post